मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में शनिवार देर रात एक कार शिप्रा नदी में गिर गई। पुलिस अधीक्षक (SP) प्रदीप शर्मा ने बताया कि बचाव और तलाश अभियान जारी है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, यह घटना शनिवार रात करीब 8:45 बजे हुई और कार में कम से कम दो लोगों के फंसे होने की आशंका है।
पुल से नदी में गिरी सफेद कार
उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया, “एक सफेद कार के पुल पर से नदी में गिरने की सूचना मिली। यह घटना रात करीब 8:45 बजे हुई…पानी का बहाव तेज है, जिससे कार में सवार लोगों की संख्या और उनकी स्थिति का पता लगाना मुश्किल हो रहा है।”
एसपी ने आगे कहा, “प्रत्यक्षदर्शियों और ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों का मानना है कि कार में कम से कम एक ड्राइवर और एक व्यक्ति सह-चालक की सीट पर था और खिड़कियां बंद थीं। हालांकि, इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। कार का पता लगाने के लिए कई एसडीआरएफ (SDRF) दल नीचे उतरने की तैयारी कर रहे हैं।”



