जांजगीर चांपा, 06 सितंबर (वेदांत समाचार)। जिले के बम्हनीडीह थाना क्षेत्र में एक घर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे को चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सीसीटीवी कैमरे भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस ने आरोपी निगरानी बदमाश राजकुमार धनुवार उम्र 29 साल निवासी खपरीडीह को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध अप०क० 92/25 धारा 303(2) बीएनएस के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार प्रार्थी मुकेश वस्त्राकार निवासी खपरीडीह द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि उसके घर में लगे चार नग सीसीटीवी कैमरे को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। पुलिस ने तत्काल मौके पर जाकर पता तलाश किया और संदेही निगरानी बदमाश को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी ने रात्रि में सीसीटीवी कैमरे को चोरी करना स्वीकार किया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 04 नग सीसीटीवी कैमरे किमती 5100 रुपये जप्त किए हैं। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक के.पी. सिंह, सहायक उप निरीक्षक जयनंदन मार्बल, प्रधान आरक्षक सुनिल सिंह सिसोदिया, प्रधान आरक्षक गौरी शंकर कौशिक, आरक्षक शैलेन्द्र माथुर, दिलीप माथुर और जयराम बिनुछवार का विशेष योगदान रहा।



