कोरबा,05 सितम्बर (वेदांत समाचार)। जिले के जिला पंचायत क्षेत्र क्र. 06 के ग्राम पंचायत रलिया बीच बस्ती रलिया, भटोरा पारा, ढोढ़ी पारा (नवापारा) में विराजमान गणेश की पूजा अर्चना का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य विनोद यादव ने गणेश की पूजा अर्चना कर क्षेत्र वासियों के खुशहाल जीवन के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि गणेश जी की कृपा से हमारे क्षेत्र में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहे।
इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष दिनेश राठौर, ग्राम सरपंच ओमप्रकाश सिंह कंवर, मंडल मीडिया प्रभारी छत्रपाल राठौर, पि. वर्ग मोर्चा अध्यक्ष दीपक यादव, डमरूधर यादव जी, सचिन राठौर, बीरबल यादव जी, मुकेश राठौर, अंकित राठौर, भानु राठौर, योग राठौर, तरुण राठौर, निखिल राठौर, अजय राठौर, धीरेंद्रपाल, प्रेम राठौर, भजगोविन्दं राठौर, लक्की, कमल, पुष्पक, सुमन, रश्मि, काजल, निक्की, सोम्या राठौर, मानसी राठौर, शिव कुमार राठौर, धीरेंद्र पाल, सुमित राठौर, रुद्र, प्रभा महंत, ध्यान दास, गंगा राम, हरिसिंह, धनजंय शुक्ला, जयराम सिंह, कृपा सिंह, अमर सिंह, जितेंद्र अमर सिंह सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान गणेश जी की आरती और भजन किए गए। इसके अलावा, ग्रामवासियों को गणेश जी की पूजा अर्चना के महत्व के बारे में बताया गया। कार्यक्रम का समापन गणेश जी की पूजा अर्चना और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।



