बेमेतरा,04 सितम्बर (वेदांत समाचार) । जिले में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतू विशेष चेकिंग पाईंट लगाकर शाम 06 बजे से रात्रि 09 बजे तक दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान चाकू या हथियार, मादक पदार्थ रखने, नाबालिक वाहन चालक, तीन सवारी, तेज गति, शराब पीकर वाहन चलाते मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।
इस दौरान ब्रिथनलाइजर और “सशक्त एप”(एप्लिकेशन) के माध्यम से 127 वाहनों का चेकिंग किया गया। मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 102 वाहन चालक पर कार्यवाही की गई। 45 प्रकरण में 7,500/- रूपये समन शुल्क एवं 57 प्रकरण माननीय न्यायालय किया गया पेश।

बेमेतरा पुलिस आम नागरिको से अपील करता है कि यातायात नियमों का पालन करे, पीकअप, मालवाहक वाहन में सवारी न बैठाये, संयमित गति से वाहन चलाये, शराब सेवन कर वाहन न चलाये, मोटर सायकल में मोडिफाइड साइलेंसर न लगाये, अपने नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, बिना नंबर के वाहन न चलाएं। वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावें। वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोंग न करें। बेमेतरा पुलिस आपकी सहायता के लिये है, वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें। नियमों का पालन नहीं करने वालों पर चालानी कार्यवाही की जा रही है।



