Vedant Samachar

भरतपुर में सड़क सुरक्षा विषयक वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई संपन्न, विजेताओं को चेक और प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित…

Vedant Samachar
2 Min Read

एमसीबी,04 सितम्बर (वेदांत समाचार) : भरतपुर में सड़क सुरक्षा विषयक वाद-विवाद प्रतियोगिता संपन्न, विजेताओं को चेक और प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित सड़क सुरक्षा और जीवन रक्षा की महत्ता पर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विगत 23 अगस्त 2025 को स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश स्कूल भरतपुर के ऑडिटोरियम हॉल में विकासखंड स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विकासखंड के विभिन्न स्कूलों में जैसे शा.उ.मा.वि. भरतपुर, कुँवारपुर, कंजिया, कन्या उ.मा.वि. जनकपुर, शा. हाई स्कूल खमरौध, सेजेस भरतपुर, न्यू लाइफ इंग्लिश स्कूल जनकपुर तथा वंदना शिक्षा निकेतन जनकपुर के कुल 24 विद्यार्थियों ने “सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा” विषय पर पक्ष और विपक्ष में प्रभावशाली विचार प्रस्तुत किए।


निर्णायक मंडल द्वारा परिणाम घोषित किए जाने पर सेजेस भरतपुर के छात्र शिवेन्द्र तिवारी प्रथम, न्यू लाइफ इंग्लिश स्कूल जनकपुर के छात्र आर्जव जैन द्वितीय और वंदना शिक्षा निकेतन जनकपुर की छात्रा कु. नव्या गुप्ता तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं सेजेस भरतपुर के छात्र हंसल शर्मा, कन्या उ.मा.वि. जनकपुर की छात्रा कु. अर्पिता तिग्गा और उ.मा.वि. कंजिया के छात्र अरविन्द कुमार वर्मा को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया।


विजेताओं को प्रोत्साहित करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त छात्र को 2500 रुपये, द्वितीय स्थान को 2000 रुपए, तृतीय स्थान को 1500 रुपए तथा सांत्वना पुरस्कार प्राप्त तीनों विद्यार्थियों को 1000-1000 रुपए का चेक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।


कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी भरतपुर मो. इस्माइल खान, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक देवेंद्र गुप्ता, नगर पंचायत जनकपुर के उपाध्यक्ष नीलेश मिश्रा, सी.ए.सी. भरतपुर अभिषेक दुबे, सेजेस भरतपुर के प्राचार्य दीपक सिंह बघेल, विद्यालयीन शिक्षकगण एवं स्टाफ मौजूद रहे। निर्णायक मंडल में सुशील कुमार सिंह, देवानीश टोप्पो और श्रीमती शिल्पी सिंह परिहार ने प्रतिभागियों के विचारों का मूल्यांकन किया। कार्यक्रम का संचालन अतुल कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सड़क सुरक्षा जीवन की रक्षा के लिए अनिवार्य है और विद्यार्थियों के विचार समाज को जागरूक करने में निश्चित ही सार्थक सिद्ध होंगे।

Share This Article