Vedant Samachar

Teacher’s Day 2025 : शिक्षक दिवस पर 64 शिक्षक होंगे राज्यपाल सम्मान से सम्मानित, दो शिक्षकों को मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार

Vedant Samachar
3 Min Read

रायपुर,03 सितम्बर (वेदांत समाचार)। शिक्षक दिवस (5 सितम्बर) 2025 के अवसर पर प्रदेश के 64 शिक्षकों को राज्यपाल शिक्षक सम्मान पुरस्कार 2024-25 से नवाजा जाएगा। चयनित शिक्षकों को राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, चयनित शिक्षकों में प्राचार्य, प्रधान पाठक, व्याख्याता और सहायक शिक्षक सहित विभिन्न श्रेणियों के शिक्षक शामिल हैं। वहीं राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए प्रदेश से दो शिक्षकों का चयन हुआ है। इसमें दुर्ग जिले के हनोदा स्थित सरकारी मिडिल स्कूल की शिक्षिका डॉ. प्रज्ञा सिंह और कोरबा जिले के नवोदय विद्यालय में कार्यरत संतोष चौरसिया का नाम शामिल है।

इनका होगा सम्मान

रायपुर जिले से प्रधान पाठक गोपाल राम यादव एवं सहायक शिक्षक कामिनी साहू।

धमतरी से प्रधान पाठक किरण साहू एवं सहायक शिक्षक प्रीति शांडिल्य।

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला से प्रधान पाठक से प्रियंका गोस्वामी एवं व्याख्याता समयलाल काठे।

राजनांदगांव से प्राचार्य डॉ. शोभा श्रीवास्तव एवं प्रधान पाठक मुन्हेलाल लिल्हारे।

दंतेवाड़ा से प्रधान अध्यापक सुमन जॉर्ज एवं सहायक शिक्षक सुनीता अजीत।

कबीरधाम से व्याख्याता रमेश चंद्रवंशी एवं व्याख्याताकामिनी जोशी।

सरगुजा से शिक्षकबंदना महथा एवं व्याख्याता अनिता मंदिलवार।

नारायणपुर जिला से शिक्षक उमेश सलाम एवं प्रधान अध्यापक सविता यादव।

जशपुर से प्रधान पाठक सरिता नायक एवं प्रधान पाठक प्रवीण पाठक।

कोरिया से व्याख्याता अमित लाल गुप्ता एवं जेल शिक्षक विवेक सिद्धकी।

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला से व्याख्याता राजेश द्विवेदी एवं प्रधान पाठक मीना जायसवाल।

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई से प्रधान अध्यापक किशोर शर्मा एवं सहायक शिक्षक राजेश प्रजापति।

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से प्रधान पाठक संध्या साहू एवं व्याख्याता संजय देवांगन।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिला से शिक्षक चन्द्रमुखी मेहता।

दुर्ग से शिक्षक नरोत्तम कुमार साहू एवं खेमलता गोस्वामी।

कोरबा से शिक्षक मधुलिका एवं प्रधान पाठक प्रिया दुबे।

सूरजपुर से प्रधान पाठक रंजय कुमार सिंह एवं व्याख्याता प्रदीप जायसवाल।

बलौदाबाजार-भाटापारा से शिक्षक मोहनलाल वर्मा एवं व्याख्याता जगदीश साहू।

मुंगेली से व्याख्याता दुर्गा तिवारी एवं सहायक शिक्षक सुधारानी शर्मा।

कोण्डागांव से प्रभारी प्राचार्य मनोज डड़सेना एवं शिक्षक शिवचरण साहू।

रायगढ़ से सहायक शिक्षक टिकेश्वर प्रसाद पटेल एवं प्रधान पाठक नंद किशोर सतपथी।

सुकमा जिला से सहायक शिक्षक अंजु बारसे एवं गंगाधर राना।

गरियाबंद से सहायक शिक्षक खोमन लाल सिन्हा एवं दिप्ती मिश्रा।

सक्ती से शिक्षक संजीव चंद्रवंशी एवं सहायक शिक्ष नीरा साहू।

बालोद से व्याख्याता नरोत्तम यदु एवं सहायक शिक्षक एनुका सार्वा।

जांजगीर-चांपा जिला से व्याख्याता अमृतलाल साहू एवं प्रतीक्षा सिंह।

बेमेतरा से शिक्षक सुनीता राजपूत एवं केवरा सेन।

महासमुंद से व्याख्याता जगदीश सिन्हा एवं ज्योति किरण चंद्राकर।

बिलासपुर से व्याख्याता शांति सोनी एवं प्रधान पाठक शिव छत्रवाणी।

बस्तर से व्याख्याता सईदा खान एवं प्रधान अध्यापक देवश्री गोयल।

कांकेर से कुसुम जैन।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से प्राचार्य आरती तिवारी एवं प्रधान पाठक साबरा निशा।

बीजापुर से प्रधान पाठक जगदीश तोरेंम एवं व्याख्याता अरूण सिंह।

Share This Article