Vedant Samachar

बिलासपुर में युवक की हत्या, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुंचे, देखें Video…

Vedant samachar
1 Min Read

बिलासपुर, 31 अगस्त (वेदांत समाचार)। जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के निगारबंद में एक 30 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान जागेश्वर पाठक पिता स्व राजकुमार पाठक उम्र 30 वर्ष निवासी पाठबाबा मंदिर परसाकांपा निगारबंद थाना तखतपुर जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।

घटना 30-31.08.2025 की दरम्यानी रात की है, जब पाठबाबा मंदिर के सामने रामगढ़ में जागेश्वर पाठक पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे उनकी मौत हो गई। उनके परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस की टीम, एफएसएल डॉ की टीम, डॉग स्क्वॉड और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह घटनास्थल पर पहुंचे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण कर विवेचना के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसीसीयु और थाना पुलिस टीम को अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु भेजा गया है। निरीक्षण उपरांत मर्ग कायम कर शव पंचनामा उपरांत पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। थाना तखतपुर में धारा 103 BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है। पुलिस का दावा है कि शीघ्र ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Share This Article