बिलासपुर,27अगस्त (वेदांत समाचार)। जिले के थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने गुण्डा बदमाश की गाड़ी के डिक्की में चाकू मिलने के बाद बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी देवेन्द्र इंगले पिता दीपक उर्फ पकलू इंगले उम्र 21 वर्ष निवासी साव धर्मशाला के पास जूना बिलासपुर सिटी कोतवाली को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी के कब्जे से 01 नग खुखरीनुमा चाकू जप्त किया गया है। पुलिस ने बताया कि आगामी त्यौहार के मद्देनजर अपराधों पर नियंत्रण व अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश पर आपरेशन प्रहार के तहत पिकेट चेकिंग पाईंट लगाया गया था।
दिनांक 27.08.25 को चेकिंग के दौरान आरोपी देवेन्द्र इंगले स्कूटी क्रमांक CG10BT9265 में घूम रहा था, जिसे रोककर चेकिंग किया गया। उसके डिक्की में खुखरी नुमा चाकू मिला और वह शराब के नशे में गाड़ी चला रहा था।
आरोपी के विरुद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट एवं 185 एम. व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि आपरेशन प्रहार के तहत आगे भी गुंडे बदमाशों व क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।



