Vedant Samachar

सोनीपत में एसएमडीए ने अवैध निर्माण पर कड़ा कदम उठाया…

Vedant Samachar
1 Min Read

हरियाणा के सोनीपत में सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण (एसएमडीए) की टीम ने गांव बड़वासनी में अतिरिक्त नियंत्रित क्षेत्र में लगभग 420 वर्ग मीटर क्षेत्र में बने अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। इन अवैध निर्माणों में लगभग 12 कमरे शामिल थे।

एसएमडीए डीटीपी नीलम शर्मा ने जनता से अपील की है कि अवैध कालोनियों में प्लॉट खरीदने से बचें। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसी कालोनियों में सरकार की ओर से सड़क, पानी, सीवरेज या बिजली जैसी कोई मूलभूत सुविधा नहीं दी जाती। इसके चलते लोगों की मेहनत की कमाई जोखिम में पड़ सकती है।

नीलम शर्मा ने कहा कि किसी भी निर्माण से पहले यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि संबंधित कालोनी नियमानुसार स्वीकृत है या नहीं। उन्होंने बताया कि नियंत्रित क्षेत्र में किसी भी तरह का निर्माण करने से पहले एसएमडीए के सीईओ से अनुमति लेना अनिवार्य है। यदि अनुमति के बिना निर्माण किया गया, तो उसे किसी भी समय गिराया जा सकता है।

टोड़फोड़ की यह कार्रवाई मंगलवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट पीडब्ल्यूडी, एसडीई राकेश कुमार, एसएमडीए इंफोर्समेंट टीम और पुलिस की मौजूदगी में की गई।

Share This Article