Vedant Samachar

दिल्ली-रायपुर एयर इंडिया की फ्लाइट माना एयरपोर्ट में लैंडिंग से पहले भुवनेश्वर डायवर्ट, यात्रियों ने मचाया हंगामा

Vedant Samachar
1 Min Read

रायपुर,27अगस्त (वेदांत समाचार)। यात्रियों ने बताया कि विमान जैसे ही रायपुर एयरपोर्ट में लैडिंग करने वाली थी, इस दौरान अचानक विमान को फिर आसमान में ऊपर ले जाया गया, एक पल के लिए सभी यात्री सहम गए। बता दें कि इस फ्लाइट A12793 की लैंडिंग आज सुबह 27 अगस्त को 8 बजे रायपुर एयरपोर्ट में होनी थी।

एयर इंडिया का बयान विजिबिलिटी कम होने की वजह से विमान को भुवनेश्वर डायवर्ट किया गया। 9.30 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट रायपुर एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेगी। इसकी जानकारी यात्रियों को दे दी गई है। फिलहाल अभी तक फ्लाइट के रायपुर पहुंचने की खबर नहीं है।

Share This Article