Vedant Samachar

Raipur News : मादक पदार्थ गांजा के साथ आरोपी बैसाखू ध्रुव गिरफ्तार

Vedant samachar
2 Min Read

रायपुर, 24 अगस्त (वेदांत समाचार)। उरला पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मादक पदार्थ गांजा के साथ आरोपी बैसाखू ध्रुव को गिरफ्तार किया है। आरोपी बैसाखू के विरुद्ध पूर्व में थाना खमतराई में एन.डी.पी.एस एक्ट के तहत दर्ज है प्रकरण।

उरला पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कन्हेरा रोड ब्रीज के नीचे में एक व्यक्ति अपने स्कूटी होण्डा डियो क्रमांक सीजी 04 क्यू ए 3254 में बैठा है और अपने पास में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर टीम बनाकर रेड कार्यवाही हेतु उपनिरीक्षक तेजराम कंवर हमराह स्टाफ के द्वारा घटना स्थल ग्राम कन्हेरा में रेड कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी के कब्जे से स्कूटी होण्डा डियो क्रमांक सीजी 04 क्यू ए 3254, एवं मादक पदार्थ गांजा कुल वजन 5.550 किलोग्राम कीमत 55,500 और नगदी रकम 14,230 रुपये जप्त किया गया है। आरोपी बैसाखू ध्रुव पिता ताराचंद ध्रुव उम्र 39 साल साकिन ए एच पी कॉलोनी उरला थाना उरला जिला रायपुर के विरुद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक 266/25 धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

इस कार्रवाई से उरला पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अपनी प्रभावी कार्रवाई को जारी रखा है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं।

Share This Article