Vedant Samachar

KORBA NEWS : अशोक वाटिका में प्रवेश के लिए लोगों को अब देना पड़ रहा शुल्क…

Vedant Samachar
3 Min Read
टिकिट छपाने के साथ ही ठेकेदार ने शुरू किया वसूली

कोरबा,22अगस्त (वेदांत समाचार)। जनप्रतिनिधियों के विरोध के बावजूद शहर के ऑक्सीजोन के रूप में विकसित अशोक वाटिका में प्रवेश के लिए अब सैर-सपाटा करने वालों को शुल्क देना पड़ रहा है। ठेकेदार ने अप्पू गार्डन की तर्ज पर टिकट छपवाकर कल से वसूली शुरू कर दिया है, जिसके तहत 3 वर्ष से 12 वर्ष तक के बच्चों के लिए 10 रुपए तथा इससे अधिक उम्र वालों के प्रवेश पर 20 रुपए प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है। इसके अलावा वाहन स्टैंड में दोपहिया तथा कार रखने पर भी शुल्क तय किया गया है, जिसके तहत दोपहिया के लिए 10 तथा कार खड़ा करने के लिए 20 रुपए देना पड़ रहा है।


याद रहे जब यहां के जनप्रतिनिधियों मीडिया वालों तथा लोगों को कुछ दिनों पूर्व यह जानकारी लगी कि अब अशोक वाटिका में प्रवेश के लिए शुल्क लगेगा तब मीडिया में यह मामला उछला था तथा कुछ जनप्रतिनिधियों ने विरोध करते हुए वाटिका में प्रवेश को फ्री करने की मांग की थी। अशोक वाटिका में प्रवेश शुल्क मामले के तूल पकडऩे के बाद शहर विधायक एवं प्रदेश के केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने गंभीरता से लेते हुए नगर पालिक निगम के आयुक्त एवं जिलाधीश कोरबा को इस पर रोक लगाने तथा प्रवेश को फ्री किए जाने के निर्देश दिए थे लेकिन मंत्री के निर्देशों के बावजूद अशोक वाटिका में प्रवेश नि:शुल्क नहीं हो सका।

इतना जरूर हुआ कि सुबह 5 बजे से 9 बजे तक यहां योगा करने वालों तथा अन्य लोगों के लिए फ्री पास जरूर हो गया है जो कि टेंडर के शर्तों में पहले से ही निर्धारित था। अब सुबह 5 बजे से 9 बजे तक यहां प्रवेश के लिए शुल्क नहीं देना पड़ रहा है लेकिन 11 बजे से रात्रि 9 बजे तक अशोक वाटिका में प्रवेश करने पर शुल्क लगाया जा रहा है जिसके तहत हर आने वालों को शुल्क देना पड़ रहा है। जिस ठेकेदार को इसका ठेका मिला है उसने टिकट छपवाने के साथ प्रवेश शुल्क कल से लेना शुरू कर दिया

Share This Article