Vedant Samachar

सिविल लाइन पुलिस ने नाबालिग से बरामद किया धारदार चाकू

Vedant samachar
1 Min Read


बिलासपुर, 18 अगस्त (वेदांत समाचार)। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग युवक से धारदार चाकू बरामद किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने नाबालिग के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने तालापारा क्षेत्र में गुंडे-बदमाशों की चेकिंग के लिए आरक्षक देवेंद्र दुबे और आरक्षक नितेश सिंह को रवाना किया था। चेकिंग के दौरान मगरपारा चौक में एक नाबालिग युवक को रोककर जांच की गई, जिसके पास से एक धारदार चाकू बरामद हुआ। नाबालिग के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


इस सराहनीय कार्य के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह ने दोनों आरक्षकों को उचित इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस अधीक्षक ने इस कार्रवाई को सराहनीय बताया और पुलिस टीम की प्रशंसा की।


बिलासपुर पुलिस की यह कार्रवाई शहर में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। पुलिस लगातार इस तरह की कार्रवाई करती रहेगी ताकि शहर में अपराध पर अंकुश लगाया जा सके और आम जनता सुरक्षित महसूस कर सके ।

Share This Article