Vedant Samachar

जरूरी खबर: महाकाल मंदिर में कल से बदल जाएगी दर्शन व्यवस्था, अब इतने बजे खुलने लगेंगे पट; भस्म आरती को लेकर भी आया अपडेट…

Vedant samachar
1 Min Read

डेस्क/उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में सोमवार को निकलने वाली राजसी सवारी के साथ श्रावण-भाद्रपद मास का समापन हो जाएगा। मंगलवार से मंदिर की दर्शन व्यवस्था में बदलाव होगा। भगवान महाकाल तड़के चार बजे जागेंगे, इसके बाद भस्म आरती होगी।

परिसर में सामान्य दर्शनार्थियों का प्रवेश शुरू कर दिया जाएगा। तीन माह से परिसर के 40 मंदिरों में सामान्य दर्शनार्थियों का प्रवेश प्रतिबंधित है। महाकाल मंदिर की पूजन परंपरा में प्रतिदिन तड़के चार बजे महाकाल मंदिर के पट खोले जाते हैं, इसके बाद भस्म आरती होती है।

4 बजे से मंदिर के पट खुलेंगे

हालांकि, श्रावण-भाद्रपद मास में बीते डेढ़ माह से प्रत्येक रविवार को रात 2.30 बजे तथा सप्ताह के शेष दिन रात तीन बजे मंदिर के पट खोले जा रहे थे और इसके बाद भगवान महाकाल की भस्म आरती हो रही थी। मंगलवार से परंपरा अनुसार तड़के चार बजे से मंदिर के पट खुलेंगे।

मंदिर प्रशासन ने निर्माण कार्य तथा श्रावण मास की दर्शन व्यवस्था के नाम पर मंदिर परिसर में आम भक्तों का प्रवेश प्रतिबंधित कर रखा है।

Share This Article