कोरबा, 17 अगस्त (वेदांत समाचार)। सेक्टर 3 में बालकों ने जन्माष्टमी का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर विविध आयोजन किए गए, जिसमें बच्चों और बड़ों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
बच्चों के लिए कई आकर्षक खेल रखे गए थे, जबकि बड़ों के लिए मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इन खेलों और प्रतियोगिताओं ने सभी को आनंदित किया और उत्सव के माहौल को और भी जीवंत बना दिया।
बाल भगवान श्री कृष्ण का विशेष श्रृंगार किया गया था, जो आकर्षण का केंद्र था। भगवान कृष्ण के जन्म के बाद सामूहिक महाआरती की गई, जिसमें सभी ने भाग लिया और भगवान कृष्ण की भक्ति में डूब गए।
सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें सभी ने प्रसाद ग्रहण किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कई लोगों का विशेष योगदान रहा, जिनमें कृषु, प्रांजल, विपुल, रुही, पूर्वी, परी, चिट्टी, हर्षु, अंकू, जयनी, अक्षु, चीकू, इशी और मोहल्ले वासियों का नाम शामिल है। इन सभी के प्रयासों से जन्माष्टमी का त्योहार सेक्टर 3 में धूमधाम से मनाया गया ।



