Vedant Samachar

डॉ. देवेन्द्र कुमार कश्यप द्वारा पीएचडी की उपाधि अर्जित कर कोरबा जिला को गौरवान्वित किया

Vedant samachar
1 Min Read

कोरबा, 17 अगस्त (वेदांत समाचार) – डॉ देवेन्द्र कुमार कश्यप जो वर्तमान में एक आयुर्वेद चिकित्सक के रूप में कोरबा जिले में अपनी सेवाएं प्रदान करते आ रहे है| जिनका मूल निवास नवागांव, कटघोरा और वर्तमान निवास पकरिया, जिला- कोरबा (छ.ग.) है| डॉ देवेन्द्र कुमार कश्यप का स्नातक डिग्री बी.ए.एम.एस (आयुर्वेद) और स्नोत्तर डिग्री एम.बी.ए (हास्पिटल मेनेजमेंट) विषय पर है|

डॉ देवेन्द्र कुमार कश्यप जो कि वर्ष 2020 से ओ.पी.जे.एस विश्वविद्यालय, राजस्थान राज्य के अन्तर्गत स्वास्थ्य प्रबंधन संकाय शोध विषय में डॉक्टर आफ फिलासफी की उपाधि से वर्ष 2024 में विभूषित किया गया और दिनांक – 07-08-2025 को पी.एच.डी की उपाधि प्राप्त कर इस कोरबा जिला को गौरवान्वित किया गया| पी.एच. डी की उपाधि अर्जित करने में इनके शोध पर्यवेक्षक डॉ. जी.एस परमार एवं डॉ कश्यप के पिता – श्री कृष्ण चन्द्र कश्यप, माता – श्रीमती रमशिल्या कश्यप और उनके अन्य चिकित्सक साथीयों का विशेष महत्वपूर्ण योगदान रहा है|

Share This Article