Vedant Samachar

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहीद पुलिस जवानों की शहादत को नमन करते हुए उनके द्वारा शिक्षा प्राप्त किए स्कूल में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया

Vedant samachar
1 Min Read

जांजगीर चांपा, 15 अगस्त । आज 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहीद पुलिस जवानों की शहादत को नमन करते हुए उनके द्वारा शिक्षा प्राप्त किए स्कूल में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

थाना जांजगीर पुलिस द्वारा

शहीद उपनिरी श्री लोकेश टंण्डन निवासी जांजगीर की शहादत को नमन करते हुए उनके द्वारा शिक्षा प्राप्त किये स्कूल ज्ञान भारती स्कूल जांजगीर में द्वीप प्रज्जवलित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

शहीद प्रधान आरक्षक श्री ललित खरसन के शहादत को नमन करते हुए उनके द्वारा शिक्षा प्राप्त किये शासकीय प्राथमिक शाला विजयापारा पुटपुरा में द्वीप प्रज्जवलित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

थाना मुलमुला पुलिस द्वारा

थाना मुलमुला क्षेत्र के शहीद श्री रुद्रप्रताप सिंह निवासी सोनसरी की शहादत को नमन करते हुए उनके द्वारा शिक्षा प्राप्त किये शासकीय हाई स्कूल मुलमुला ग्राम मुलमुला में द्वीप प्रज्जवलित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

उक्त कार्यक्रम का सफल संचालन थाना मुलमुला से उप निरीक्षक पारस पटेल, थाना जांजगीर से प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी एवम आरक्षक दिलीप सिंह थाना जांजगीर द्वारा किया गया।

Share This Article