Vedant Samachar

दुर्ग में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डिप्टी सीएम के कार्यक्रम में रूट क्लियर कराने के दौरान ट्रैफिक एएसआई पर हमला, आरोपी ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

Vedant samachar
1 Min Read

दुर्ग,15 अगस्त 2025। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे डिप्टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा के लिए रूट क्लियर कराने के दौरान कुम्हारी में एक बड़ी घटना घटी। ट्रैफिक एएसआई सुशील पांडेय पर एक ट्रक ड्राइवर ने हमला कर दिया, जिसमें उनके सिर पर गंभीर चोट आई है। यह मामला कुम्हारी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, एएसआई सुशील पांडेय सड़क किनारे खड़े एक ट्रक को हटवाने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने उन पर अचानक हमला कर दिया। इस घटना में एएसआई घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया। एएसआई के सिर पर 8 टाके लगाए गए हैं। फिलहाल, घायल का इलाज जारी है।

मामले में एएसआई ने कुम्हारी थाने में आरोपी ट्रक ड्राइवर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और ट्रक को भी जब्त कर लिया है।

Share This Article