Vedant Samachar

मंदसौर में अंजान मौत का साया! GBS वायरस से बालिका की मौत, लिवर किडनी कर देता है सुन्न – MANDSAUR GBS VIRUS SPREAD

Vedant samachar
3 Min Read

मध्यप्रदेश । मंदसौर जिले के ग्राम मुल्तानपुरा में जीबीएस वायरस के फैलने से लोगों में भारी दहशत का माहौल है। इस खतरनाक बीमारी के चलते यहां एक बच्ची की मौत हो गई, जिससे हड़कंप मच गया है।

जीबीएस वायरस के लक्षण

  • सर्दी, जुकाम और बुखार के बाद पैरों में सुन्नपन होने के लक्षण
  • धीरे-धीरे पूरा शरीर सुन्न होकर लकवा का शिकार हो जाता है
  • घुटनों और जांघों से होती हुई पेट में मौजूद लिवर, किडनी और फेफड़ों को संक्रमित कर देती है मंदसौर में जीबीएस वायरस का आतंक
    महाराष्ट्र के पुणे के बाद मंदसौर में अचानक इस बीमारी के तेजी से फैलने के कारण लोगों में भय का वातावरण है। 8000 लोगों की आबादी वाले इस छोटे से गांव में कई लोग इस वायरस की चपेट में आ गए हैं। प्रशासन की कार्रवाई
    प्रशासन ने रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग के पूरे अमले को मैदान में उतार दिया है। जिला चिकित्सालय की टीम के परीक्षण प्रभारी डॉक्टर शुभम सिलावट ने बताया कि सर्वे के दौरान सात लोगों में इस वायरस की पुष्टि हुई है, जिनका इलाज चल रहा है। कई लोगों में इसके प्रारंभिक लक्षण पाए गए हैं। कलेक्टर आदिती गर्ग ने लोगों से इस बीमारी से डरने के बजाय इसका तत्काल उपचार करवाने और रोकथाम के मामले में स्वास्थ अमले को सहयोग करने की भी अपील की है । लिवर, किडनी, फेफड़ों को संक्रमित कर देता है जीबीएस वायरस

चिंता की बात यह है कि यहां हुए सर्वे के दौरान कई लोगों में इसके लक्षण सामने आए हैं. जबकी 7 लोग गंभीर तरीके से बीमार हैं. जिन्हें मंदसौर, अहमदाबाद और इंदौर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. इस वायरस की चपेट में आने के बाद मरीज को शुरू में पैरों में सुन्नपन की शिकायत महसूस होती है. जिससे उसे चलने फिरने में काफी तकलीफ होती है. इसके बाद यह बीमारी घुटनों और जांघों से होती हुई कमर और पेट में मौजूद लिवर, किडनी और फेफड़ों को संक्रमित कर देती है. जिसके चलते मरीज को लकवा हो जाता है और उसकी मृत्यु हो जाती है.

Share This Article