जांजगीर-चांपा, 05 अगस्त (वेदांत समाचार)। जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। थाना मुलमुला पुलिस ने अलग-अलग जगहों से अवैध शराब बिक्री करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से कुल 39 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की गई है, जिसकी कीमत लगभग 3900 रुपये है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम और पता
- जग्गू गोड़ उम्र 34 वर्ष निवासी साबरिया डेरा खुटीघाट थाना मुलमुला के कब्जे से 14 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की गई।
- दीपक कुमार मेहर 25 वर्ष निवासी पकरिया के कब्जे से 12 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की गई।
- वीरेंद्र लहरे उम्र 30 वर्ष निवासी नरियरा के कब्जे से 13 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की गई।
पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस जांजगीर द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप और DSP प्रदीप कुमार शोरी के कुशल मार्गदर्शन में अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध थाना मुलमुला पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया।
आरोपियों के विरुद्ध तीन अलग-अलग प्रकरणों में अपराध पंजीबद्ध कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई और उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उप निरीक्षक पारस पटेल, सहायक निरीक्षक प्रमोद महार, हेमलाल महिलांगे, प्रधान आर. रितेश यादव और थाना स्टाफ ने इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जांजगीर-चांपा पुलिस अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है, जिससे शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है ¹.



