Vedant Samachar

मुंगेली पुलिस की बड़ी सफलता: ऑपरेशन बाज के तहत पेशेवर गैंग पर कड़ा प्रहार, नगदी 20,14,740 रुपये, सोने और चांदी के जेवरात, एक कार और 3 मोबाइल फोन बरामद…

Vedant Samachar
3 Min Read

मुंगेली,02अगस्त (वेदांत समाचार) । मुंगेली पुलिस ने ऑपरेशन बाज के तहत पेशेवर गैंग पर कड़ा प्रहार करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। इस गैंग ने मुंगेली के पॉश कॉलोनी के सुने मकानों का ताला तोड़कर नगदी और जेवरात चोरी किए थे।

आरोपी चोरी करने के बाद सीधे हवाई जहाज से फरार हो गए थे और दिल्ली में ऐश करते रहे। मुंगेली पुलिस ने इन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 20,14,740 रुपये नगद, सोने और चांदी के जेवरात, एक कार और 3 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जप्त की गई संपत्ति की कुल कीमत 30,19,740 रुपये है।

आरोपियों के खिलाफ थाना मुंगेली में अपराध क्रमांक 339 और 340/25 धारा 331(4), 305(ए), 317(2), 3(5) बीएनएस के तहत कार्यवाही की गई है।

इस सफलता में मुंगेली के इंटिग्रेटेड मॉडर्न कंट्रोल रूम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, जिसका उद्घाटन हाल ही में माननीय मुख्यमंत्री महोदय और उप मुख्यमंत्री द्वारा सुशासन त्यौहार के दौरान किया गया था।

मुंगेली पुलिस की इस सफलता से शहर के लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़ी है और पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा हो रही है। इससे पहले भी मुंगेली पुलिस ने हाइवा चोरी करने वाले अंतराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया था और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था .

मुंगेली, 02 अगस्त । मुंगेली पुलिस ने ऑपरेशन बाज के तहत पेशेवर गैंग पर कड़ा प्रहार करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। इस गैंग ने मुंगेली के पॉश कॉलोनी के सुने मकानों का ताला तोड़कर नगदी और जेवरात चोरी किए थे।

आरोपी चोरी करने के बाद सीधे हवाई जहाज से फरार हो गए थे और दिल्ली में ऐश करते रहे। मुंगेली पुलिस ने इन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 20,14,740 रुपये नगद, सोने और चांदी के जेवरात, एक कार और 3 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जप्त की गई संपत्ति की कुल कीमत 30,19,740 रुपये है।

आरोपियों के खिलाफ थाना मुंगेली में अपराध क्रमांक 339 और 340/25 धारा 331(4), 305(ए), 317(2), 3(5) बीएनएस के तहत कार्यवाही की गई है।

इस सफलता में मुंगेली के इंटिग्रेटेड मॉडर्न कंट्रोल रूम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, जिसका उद्घाटन हाल ही में माननीय मुख्यमंत्री महोदय और उप मुख्यमंत्री द्वारा सुशासन त्यौहार के दौरान किया गया था।

मुंगेली पुलिस की इस सफलता से शहर के लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़ी है और पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा हो रही है। इससे पहले भी मुंगेली पुलिस ने हाइवा चोरी करने वाले अंतराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया था और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था .

Share This Article