Vedant Samachar

कोरबा में 6वां महिला राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन

Vedant samachar
2 Min Read

कोरबा, 02 अगस्त (वेदांत समाचार)। कोरबा में “योगासन भारत” के अंतर्गत छत्तीसगढ़ योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन एवं कोरबा योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 6वां महिला राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 1 अगस्त से 3 अगस्त तक सीनियर क्लब सीएसईबी, कोरबा में आयोजित होगी।


इस प्रतियोगिता में राज्य भर के 19 जिलों से महिला प्रतिभागी हिस्सा ले रही हैं। यह प्रथम अवसर है जब राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता कोरबा में आयोजित किया जा
प्रतियोगिता में सब जूनियर वर्ग में 10 से 14 वर्ष के प्रतिभागी, जूनियर वर्ग में 14 से 18 वर्ष के प्रतिभागी, सीनियर वर्ग में 18 से 28 वर्ष के प्रतिभागी, सीनियर ए वर्ग में 28 से 35 वर्ष के प्रतिभागी, सीनियर बी वर्ग में 35 से 45 वर्ष के प्रतिभागी तथा सीनियर सी (मास्टर्स) वर्ग में 45 से 55 वर्ष के प्रतिभागी खिलाड़ी सम्मिलित हो रहे हैं।


आज प्रथम दिवस के खेल प्रतियोगिता में सब जूनियर वर्ग एवं जूनियर वर्ग का प्रतियोगिता संपन्न कराया गया। उद्घाटन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष पांडेय जी, विशिष्ट अतिथियों में अशोक मोदी जी एवं हितानंद अग्रवाल जी ने भारतीय परम्परा के अनुसार भारत माता व छत्तीसगढ़ महतारी जी की तैल्यचित्र पर मलार्पण कर तथा दीप प्रज्ज्वलन किया।


निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने शामिल हुए बच्चों को अपने सम्बोधन में बच्चों को प्रेरणा देते हुए कहा कि योग आज का ही नहीं बल्कि योग द्वापर युग में भगवान श्री कृष्ण जी स्वयं योगी रूप में जाने जाते हैं और वही योग आज का जीवन अपनी दिन की शुरुआत योग ध्यान से कर रहे हैं।


कार्यक्रम में योगासन एसोसिएशन से भोजेन्द्र कुमार साहू, प्रमोद अग्रवाल, संजय कुर्मवंशी, दुर्गेश राठौर, सचिन विश्वकर्मा, सुनील अग्रवाल, राकेश साहू, इंदनारायण जायसवाल, वृंदा चौहान, विनीता दीक्षित, दुर्गेश्वरी तिवारी, आशालता कौशिक, विनोद गुप्ता, अश्वनी राजपूत, अंकिता गौतम, समिति के सभी सदस्यगण एवं स्काउड गाइड प्रमुख रूप से सम्मिलित थे।

Share This Article