Vedant Samachar

Accident News : ट्रैलर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत,2 घायल…

Vedant Samachar
2 Min Read

रायगढ़,30जुलाई(वेदांत समाचार) : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक ट्रैलर के चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो लोग मामूली रूप से घायल हो गए। घटना कोतरा रोड थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी मुताबिक सक्ति जिला के ग्राम डभरा का रहने वाला संजू सिदार 30 साल अपने रिस्तेदार मंजू सिदार 28 साल व एक 5 साल के बच्चे के साथ मिट्ठुमुड़ा आया। इसके बाद सुबह करीब 8 बजे बाइक पर सवार होकर वह कोसमनारा की ओर जा रहे थे। तभी कोसमनारा चौक के पास ट्रैलर के चालक ने उन्हें जबरदस्त ठोकर मार दिया।

इससे संजू सिदार के चेहरे व शरीर के अन्य हिस्से पर चोट लगने से मौके पर उसकी मौत हो गई। वहीं मंजू सिदार व बच्चे को मामूली चोट पहुंची। घटना के बाद आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ इक्ट्ठा हो गई और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। ऐसे में पुलिस के जवान तत्काल मौके पर पहुंचे और घायलों को ईलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजवाया गया।

वहीं शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जूट गई है। इस संबंध में कोतरा रोड थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया कि सुबह कोसमनारा चौक के पास घटना घटित हुई। इसके बाद आरोपी ट्रैलर को छोड़कर भाग गया। जिसकी तालाश पुलिस कर रही है। महिला व बच्चे को मामूली चोट थी। प्राथमिक ईलाज के लिए उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजवाया गया है।

Share This Article