Vedant Samachar

कोरबा जिले (दीपका)की अवंतिका तिवारी बनीं भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव – महिला सशक्तिकरण को मिलेगा नई दिशा

Vedant samachar
2 Min Read
Oplus_16908288

कोरबा,30 जुलाई (वेदांत समाचार)। कोरबा जिले (दीपका) की बेटी अवंतिका तिवारी को भारतीय युवा कांग्रेस की नई राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के जनरल सेक्रेटरी के सी वेणुगोपाल के द्वारा यह नियुक्ति प्रदान किया गया ।


महिला सशक्तिकरण और जमीनी राजनीति में उनके सक्रिय योगदान को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी यह नियुक्ति युवा कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे में महिला भागीदारी को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

अवंतिका तिवारी ने बीते कुछ वर्षों में ‘शक्ति अभियान’ के माध्यम से ग्रामीण एवं वंचित समुदाय की महिलाओं को राजनीति में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया है। यह अभियान न केवल महिलाओं को चुनाव लड़ने के लिए प्रोत्साहित करता है, बल्कि उन्हें नेतृत्व, नीति निर्माण और संगठनात्मक विकास के विभिन्न पहलुओं से भी परिचित कराता है।

युवा कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने उनकी नियुक्ति को महिला नेतृत्व को प्राथमिकता देने की नीति का हिस्सा बताया है। अवंतिका की नई भूमिका से देशभर में महिलाओं की राजनीतिक सहभागिता को नया आयाम मिलने की उम्मीद है।

उनकी इस नियुक्ति पर कोरबा जिले सहित पूरे छत्तीसगढ़ में हर्ष का माहौल है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने उन्हें बधाई देते हुए इसे जिले के लिए गौरव का क्षण बताया।

Share This Article