Vedant Samachar

Sakti Police: शासकीय अस्पताल में घुसकर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Vedant samachar
1 Min Read
Oplus_0


सक्ती, 29 जुलाई (वेदांत समाचार)। सक्ती पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में शासकीय अस्पताल में घुसकर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले आरोपी अनुराग निर्मलकर उर्फ मोंटू को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


पुलिस से मिली जानकारी अनुसार दिनांक 21 जुलाई 2025 को स्वास्थ्य विभाग का राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति समीक्षा बैठक कार्यालय खंड चिकित्सा अधिकारी सक्ती में हो रही थी। उसी दौरान आरोपी अनुराग निर्मलकर शराब के नशे में बैठक कक्ष में जबरजस्ती अंदर घुस आया और अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया।


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 221, 132, 296, 351(3) बीएनएस के तहत कार्रवाई की है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के दिशा निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश यादव एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ती के मार्गदर्शन में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।


निरीक्षक लखन लाल पटेल (थाना प्रभारी सक्ती) के नेतृत्व में प्र.आर. उमेश साहू, आरक्षक प्रमोद खाखा, बृजमोहन नेताम तथा जोगेश राठौर ने आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Share This Article