Vedant Samachar

KORBA NEWS : छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ ने डॉक्टर कलाम के पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की…

Vedant Samachar
1 Min Read

कोरबा,27जुलाई(वेदांत समाचार) lछत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ द्वारा टीपी नगर में तात्कालिक मिसाइल वैज्ञानिक राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की दसवीं पुण्यतिथि पर छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के पदाधिकारी सदस्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित कीl इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विनोद सिन्हा ने डॉक्टर साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि हमारे अखबार वितरक के अभिभावक डॉक्टर कलाम जी बचपन में अखबार वितरण किया करते थे

उनके घर के सामने बरगद पेड़ चबूतरा पर शाम को बैठक कर गांव वालों को पेपर वितरण का उद्देश्य बताया करते थे l छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ ऐसे महान विभूति को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैl उपस्थित जनों में संरक्षक- पदम सिंह चंदेल ,सचिव जयसिंह नेताम, रामायण सिंह, कृष्णा निर्मलकर, दिलीप यादव, राय सिंह ,तपेश्वर राठौर , अनिल गिरी, मुरीत राम कश्यप सहित अनेक वितरक उपस्थित रहे l

Share This Article