Vedant Samachar

जांजगीर-चांपा पुलिस की त्वरित कार्यवाही: नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Vedant Samachar
1 Min Read

जांजगीर-चांपा, 26 जुलाई 2025 : जांजगीर-चांपा पुलिस ने एक नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लोकेश कुमार बंजारे (21 वर्ष) निवासी कोटमीसोनार थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

आरोपी के विरूद्ध धारा 74 बीएनएस 08 पाक्सो एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। मामले का संक्षिप्त विवरण यह है कि आरोपी ने 11 जुलाई 2025 को दोपहर में नाबालिग बालिका को सूनेपन का फायदा उठाकर छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता ने जोर से चिल्लाई, जिससे आरोपी वहां से भाग गया।

इस घटना की सूचना मिलने पर थाना अकलतरा पुलिस ने अपराध क्रमांक 317/2025 धारा 74 बीएनएस 8 पाक्सो एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। नाबालिग बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

इस कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा, सउनि राजेन्द्र सिह क्षत्रिय, म.प्र.आर. राजकुमारी मार्को, प्र.आर. विवेक सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

Share This Article