Vedant Samachar

विधान सभा प्राक्कलन समिति ने किया रायपुर स्मार्ट सिटी परियोजनाओं का निरीक्षण…

Vedant Samachar
1 Min Read

रायपुर,21जुलाई(वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ विधानसभा की प्राक्कलन समिति ने सोमवार को राजधानी रायपुर में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत संचालित विभिन्न परियोजनाओं का स्थल निरीक्षण किया। समिति की बैठक विधानसभा स्थित समिति कक्ष क्रमांक-02 में सभापति अजय चंद्राकर की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसके बाद निरीक्षण का कार्यक्रम तय किया गया।

कई स्मार्ट लोकेशनों का निरीक्षण
प्राक्कलन समिति ने आईटीएमएस रायपुर, बी.पी. पुजारी स्कूल, मोतीबाग स्थित तक्षशिला लाइब्रेरी, स्वामी विवेकानंद सरोवर (बूढ़ा तालाब), जी.ई. रोड स्मार्ट रोड और साइंस कॉलेज चौपाटी का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों को इन परियोजनाओं से जुड़ी वास्तविक प्रगति, संरचना और जन उपयोगिता से संबंधित समस्त जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में शामिल रहे वरिष्ठ सदस्य और अधिकारी
बैठक में समिति सदस्य भईया लाल राजवाड़े, राजेश मूणत, श्रीमती रायमुनी भगत, भोलाराम साहू, विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा, नगरीय प्रशासन सचिव बसवराजू, नगर निगम आयुक्त विश्वदीप, और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की पारदर्शिता और प्रभाव पर जोर

सभापति अजय चंद्राकर ने निरीक्षण के दौरान कहा कि स्मार्ट सिटी मिशन की योजनाओं में जनहित, पारदर्शिता और गुणवत्ता प्राथमिकता होनी चाहिए। निरीक्षण का उद्देश्य योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन को देखना और समयबद्ध प्रगति सुनिश्चित करना है।

Share This Article