Vedant Samachar

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश आज दोपहर 1 बजे बेटे चैतन्य से ईडी दफ्तर में करेंगे मुलाकात

Vedant samachar
1 Min Read

रायपुर 20 जुलाई (वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रविवार काे शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार बेटे चैतन्य बघेल से ईडी के दफ्तर में मुलाकात करेंगे। भूपेश बघेल आज दोपहर 1 बजे ईडी दफ्तर पहुंचेंगे ।

उन्होंने देर रात सोशल मीडिया एक्स पर जानकारी साझा की है।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को ईडी ने 5 दिनों की रिमांड पर लिया है। 3200 करोड़ के शराब घोटाले में फंसे अपने बेटे चैतन्य बघेल से मिलने के लिए भूपेश बघेल आज ईडी दफ्तर जाएंगे। इसके बाद वे आज रात को ही दिल्ली के लिए रवाना होंगे, जहां एआईसीसी (अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी) के केंद्रीय नेताओं से ईडी की कर्रावाई और बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी को लेकर चर्चा करेंगे।

Share This Article