Vedant Samachar

CRIME NEWS : नाबालिग से प्यार शादी का वादा बस्तर से हैदराबाद लेकर गया,फैक्ट्री में रखकर किया दुष्कर्म…

Vedant Samachar
2 Min Read

बस्तर,19जुलाई(वेदांत समाचार): बस्तर छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में एक युवक ने नाबालिग लड़की का रेप किया है। बताया जा रहा है कि पहले उससे दोस्ती की, प्यार किया और फिर शादी का वादा कर उसे भगाकर हैदराबाद ले गया। जहां एक लकड़ी की फैक्ट्री में उसे रखकर उसका रेप किया है। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, युवक का नाम धनेश्वर बघेल है। ये नगरनार थाना क्षेत्र का रहने वाला है। मार्च 2025 को बोधघाट थाना इलाके की एक नाबालिग लड़की से सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी दोस्ती हुई। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। दोस्ती प्यार में बदली। फिर युवक शादी करूंगा कहकर इसे 5 जून को गांव से भगाकर अपने साथ ले गया। वहीं नाबालिग के परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। बोधघाट थाना में FIR भी दर्ज करवाई गई। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी।

पुलिस को पता चला कि युवक धनेश्वर बघेल इसे हैदराबाद लेकर गया है। वहीं पुलिस ने वहां के लोकेशन का पता लगाया। जानकारी मिली कि युवक वहां एक लकड़ी की फैक्ट्री में इसे रखा है। जिसके बाद SP शलभ सिन्हा ने जवानों की एक टीम गठित की। टीम को हैदराबाद भेजा, जहां से युवक को पकड़ा गया। नाबालिग को भी बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि नाबालिग ने उसके साथ रेप होना बताया है। युवक की गिरफ्तारी कर उसे जेल भेज दिया गया है।

Share This Article