Vedant Samachar

KORBA NEWS : कुसमुंडा खदान में भीषण हादसा: भारी वाहन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन…

Vedant Samachar
1 Min Read

गुरदीप सिंह,कोरबा,17जुलाई(वेदांत समाचार)। जिले के कुसमुंडा खदान में बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जय अंबे नामक ठेका कंपनी के अंतर्गत कार्यरत निर्मल ट्रांसपोर्ट की भारी वाहन ने सिफ्ट परिवर्तन के दौरान एक अन्य चालक को कुचल दिया।

हादसे के समय कुछ लोगों की नजर घायल व्यक्ति पर पड़ी, जो उस वक्त जीवित था। तत्काल उसे इलाज के लिए कुसमुंडा विकास नगर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। खबर लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस को सूचित किया गया है। उधर, हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने खदान पहुंचकर वाहनों का संचालन ठप कर दिया। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए और आरोपी वाहन चालक के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नियंत्रण पाने का प्रयास कर रही है।

Share This Article