कोरबा,17जुलाई(वेदांत समाचार) lआज 17 जुलाई गुरुवार को जिला चेम्बर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज कोरबा एवं नगर पालिक निगम कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण हेतु गौमाता चौक सीतामणी कोरबा के बाजु में स्थित एक एकड़ बाउंड्री वॉल की हुई जगह में 108 नीम के पेड़ लगाकर वृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
मंचीय कार्यक्रम के बिना आयोजित वृक्षारोपण के गरिमामय कार्यक्रम में महापौर संजू देवी राजपूत , आयुक्त आशुतोष पाण्डेय , सभापति नूतन सिंह ठाकुर , भारतीय रेडक्रास सोसायटी के चेयरमैन रामसिंह अग्रवाल, जिला चेम्बर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज कोरबा के अध्यक्ष योगेश जैन, महामंत्री नरेंद्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ओमी रामानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आर पी तिवारी, पारस जैन, राजेश बगड़िया, मनीष अग्रवाल दर्री,

डा राजीव गुप्ता, आकाश सिंघानिया, प्रकाश कोचर, डा प्रिंस जैन, विनोद सिन्हा, सतेन्द्र पुरी, महेंद्र चोपड़ा, महेंद्र बोहरा, राजेश अग्रवाल वकील, संजय सिंह, अप्पा राव, गुड्डू साहु आदि सहित सैकड़ो की संख्या में उपस्थित थेl



