Vedant Samachar

कोरबा ब्रेकिंग : शिव मंदिर के समीप गोवंश का कटा सिर मिलने से बवाल…

Vedant Samachar
1 Min Read

कोरबा,16जुलाई 2025(वेदांत समाचार) : कोरबा शहर के आरा मशीन मोहल्ले मैं निर्मित शिव मंदिर के समीप गोवंश का कटा हुआ हिस्सा पड़ा मिला। यह जानकारी जैसे ही आम हुई लोग मौके पर इकट्ठे हो गए और नाराजगी व्यक्त की जाने लगी। विद्युत मंडल कॉलोनी और आरा मशीन के मध्य निर्मित शिव मंदिर के समीप गोवंश के मांस के टुकड़े और सिर पड़ा हुआ देखा गया।

यहां एकत्रित हो गए लोगों ने संदेह प्रकट किया है कि कोई गोभक्षक है जिसने यह हरकत की है। यदि ऐसे गौ हत्यारे को पदकर कानून के हवाले नहीं किया गया तो हम सब उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Share This Article