Vedant Samachar

केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 एनटीपीसी कोरबा में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

Vedant samachar
2 Min Read

कोरबा, 16 जुलाई (वेदांत समाचार)। केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 एनटीपीसी कोरबा में छात्रों की सेहत संवारने के उद्देश्य से स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। इस सत्र में डॉ. हेमंत पटेल मेडिकल ऑफिसर आयुष, डॉ. प्राची उपाध्याय मेडिकल ऑफिसर आयुष व ज्योति जाल एएनएम चिरायु फाउंडेशन कटघोरा ने छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान
छात्रों के दांत, आंख, पेट आदि की जांच की गई। चिकित्सकों ने पौष्टिक भोजन खाने के लिए छात्रों को जागरूक किया और अपने शरीर को नियमित रूप से साफ-सुथरा रखने की आदतों को अपनाने की सलाह दी। छात्रों को रोज योग और व्यायाम करने के लिए प्रेरित किया गया।

तीन दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण के पहले चरण में डॉ. हेमंत पटेल और डॉ. प्राची उपाध्याय ने अपनी सेवाएं दीं। ज्योति जाल एएनएम चिरायु फाउंडेशन कटघोरा ने भी इस शिविर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्राचार्य एस के साहू ने विद्यालय में आए चिकित्सकों की टीम का स्वागत किया और भविष्य में भी छात्रों के हित के लिए उन्हें सेवा देते रहने के लिए आग्रह किया। रूबीना खातून (स्टाफ नर्स) ने इस जांच की व्यवस्था सुचारू रूप से वरिष्ठ शिक्षिका अर्चना खरे, मनीष तिवारी, मेरी पी मिंज की देखरेख में पूरी की।

इस शिविर के माध्यम से छात्रों को उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रतिदिन व्यायाम करने, पोषक आहार लेने जैसे अनेक महत्वपूर्ण एवं आवश्यक टिप्स भी दिए गए। छात्रों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

Share This Article