कोरबा,16 जुलाई (वेदांत समाचार)। सावन के पवित्र मास में कोरबा के पंप हाउस शिव मंदिर में एक अद्भुत नजारा देखने को मिला। मंगलवार को शाम लगभग 4:30 बजे मंदिर परिसर में एक नाग-नागिन का नृत्य सभी के लिए आकर्षण का केंद्र बना।
इस दिव्य और अलौकिक दृश्य ने मौके पर मौजूद सभी लोगों का मन मोह लिया। मंदिर के पुजारी छबील कुमार पाण्डेय ने बताया कि श्रावण मास, जो भगवान शिव और नाग पूजा के लिए विशेष महत्व रखता है,
ऐसे में इस तरह का दृश्य न केवल आश्चर्यजनक है, बल्कि सांस्कृतिक और धार्मिक दृष्टिकोण से भी खास माना जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह दृश्य प्रकृति और आध्यात्मिकता का एक सुंदर संगम है, जो श्रावण माह की पवित्रता को और बढ़ाता है। जब नाग नागिन के नृत्य की जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो सैकड़ों की संख्या में पहुंच लोग नाग नागिन का दर्शन किए।



