रायपुर,13 जुलाई 2025। टिकरापारा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को भगाकर शादी करने वाले युवक के पिता ने उसे एयरगन से गोली मार दी। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी किशोर गाइन ने नाबालिग लड़की को भगाकर शादी की थी। शादी के बाद दोनों के बीच विवाद होने लगा। इसी विवाद में आरोपी किशोर के पिता कन्हाई गाइन ने नाबालिग लड़की को एयरगन से गोली मार दी।
नाबालिग लड़की के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी किशोर गाइन, उसके पिता कन्हाई गाइन और दोस्त विक्की उर्फ समर को गिरफ्तार किया है। एक अन्य आरोपी राजा फरार है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से एयरगन भी बरामद किया है। कन्हाई गाइन को पुलिस ने रिमांड पर लिया है। इस मामले में पुलिस ने रेप, पास्को सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।



