Vedant Samachar

छत्तीसगढ़ में मानसून की धमाकेदार एंट्री, 33 जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

Vedant samachar
1 Min Read

रायपुर,06 जुलाई 2025: छत्तीसगढ़ में मानसून ने लगभग 15 दिन पहले दस्तक दे दी थी और पूरे राज्य में 18 जून से पूरी तरह सक्रीय हो गया है। प्रदेश के 75 प्रतिशत हिस्सों में पिछले 15 दिनों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। प्रदेश की राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में बीते तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिससे मौसम में ठंडक पैदा हो गई है और नदी-नाले उफान पर आ गए हैं।

मौसम विभाग ने प्रदेश भर में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के 33 जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और बाकी क्षेत्रों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है।

ऑरेंज अलर्ट वाले जिले:

  • जांजगीर-चांपा
  • रायगढ़
  • कोरबा
  • जशपुर
  • गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
  • सूरजपुर
  • बलरामपुर
  • कोरिया
  • सरगुजा

इन जिलों में तेज गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है ¹।

Share This Article