Vedant Samachar

जांजगीर चांपा: शादी का झांसा देकर अनाचार करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Vedant samachar
2 Min Read

जांजगीर चांपा, 05 जुलाई 2025: थाना सारागांव पुलिस ने एक युवती से शादी का झांसा देकर अनाचार करने वाले आरोपी को चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम विरेन्द्र हंसराज ऊर्फ सोनू है, जो कमरीद थाना सारागांव का निवासी है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पीड़िता से जान पहचान थी और दोनों एक दूसरे से बातचीत करते थे। आरोपी ने पीड़िता को शादी करने का झांसा देकर उनके साथ जबरन अनाचार किया। जब पीड़िता ने शादी करने के लिए कहा, तो आरोपी ने टाल मटोल करना शुरू कर दिया।

इस मामले में पीड़िता ने थाना सारागांव में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 (2) (n) भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया और विवेचना में लिया।

पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर उमेश कुमार कश्यप एवं SDOP चांपा यदुमणि सिदार के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म स्वीकार किया, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सारागांव निरीक्षक सावन कुमार सारथी एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Share This Article