Vedant Samachar

CG NEWS : घर में काम करने वाली महिला से पहले छेड़छाड़…

Vedant Samachar
3 Min Read
सैलून संचालक ने बंधक बनाकर किया दुष्क

धरसींवा,03जुलाई(वेदांत समाचार)। राजधानी रायपुर से लगे धरसींवा थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ हुए जघन्य अपराध ने हड़कंप मचा दिया है। यहां एक महिला को घरेलू काम के लिए बिरगांव से उद्योग नगर सांकरा गांव लाया गया था, जहां उसे पहले छेड़छाड़ का शिकार होना पड़ा और जब वह वहां से बचकर भागी, तो एक सैलून संचालक ने उसे बंधक बनाकर रात भर मारपीट कर रात भर दुष्कर्म किया। इस घटना ने इलाके में अपराधियों के बढ़ते हौसलों और महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Mपुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला की बेटी व पीड़ित महिला ने बुधवार, 01 जुलाई 2025 को पुलिस सहायता केंद्र सिलतरा में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि 30 जून 2025 को ग्राम सांकरा निवासी शिव धृतलहरे (39 वर्ष, मेघा मेडिकल के पीछे, ग्राम सांकरा) ने महिला के साथ हाथ-बांह पकड़कर छेड़छाड़ शुरू कर दी। अपनी इज्जत बचाने के लिए वहां से दौड़ते हुए गांव की ही “खुशी सैलून” दुकान में जा घुसी। लेकिन, महिला की मुसीबतें यहीं खत्म नहीं हुईं।

सैलून संचालक योगेश सेन (40 वर्ष, कुरूद सिलयारी) ने मौके का फायदा उठाया। महिला की शिकायत के अनुसार, योगेश सेन ने तुरंत दुकान का शटर बंद कर दिया और महिला को अंदर ही बंधक बना लिया। इसके बाद उसने महिला के साथ बलात्कार किया। इतना ही नहीं, महिला को पूरी रात खुशी सैलून में ही बंधक बनाकर रखा गया, उसके साथ लगातार मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी देकर बार-बार बलात्कार किया जाता रहा।

पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
ग्राम साकरा में इस गंभीर और दिल दहला देने वाली घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपी को पकड़ लिए व विभिन्न धाराओं 75, 351 (2), 115 (2), 64 (2)(ढ), 127 (2), 3 (5) के तहत अपराध क्रमांक 315/25 पंजीबद्ध किया गया है। वही पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए गुरुवार, 02 जुलाई 2025 को दोनों आरोपियों – शिव धृतलहरे और योगेश सेन को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया

Share This Article