रामपुर में युवक का जेंडर चेंज कराने का मामला सामने आया, किन्नर समाज पर आरोप
रामपुर,01 जुलाई 2025: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में एक युवक का जेंडर चेंज कराने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक का आरोप है कि किन्नर समाज के लोगों ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर उसका प्राइवेट पार्ट कटवा दिया और उसका जेंडर चेंज करा दिया ।
पीड़ित युवक पटवाई थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी है और नाच-गाने का काम करता था। उसकी दोस्ती किन्नर समाज के लोगों से हुई थी। आरोप है कि तीन-चार दिन पहले वह बदायूं जिले के बिसौली थाना क्षेत्र में एक कार्यक्रम में जा रहा था, तभी रास्ते में उसके किन्नर दोस्त मिल गए और उसे शाहबाद के एक गांव ले गए। वहां उसने उनके साथ कोल्ड ड्रिंक पी थी, जिसमें नशा मिलाया गया था।
सोमवार शाम को जब उसका नशा उतरा, तो उसने अपना हाल देखकर होश उड़ गए। वह शाहबाद में एक किन्नर के घर पर था। आरोप है कि उसका प्राइवेट पार्ट कटवा कर उसका जेंडर चेंज करा दिया गया था। पीड़ित युवक के परिजन उसे लेकर पुलिस के पास पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने उसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।



