Vedant Samachar

SECL सीएमडी ने आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री से की सौजन्य भेंट

Vedant samachar
1 Min Read

बिलासपुर, 28 जून (वेदांत समाचार)। माननीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री, भारत सरकार एवं सांसद, बिलासपुर तोखन साहू जी से आज दिनांक 28 जून 2025 को एसईसीएल अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दुहन ने बिलासपुर स्थित सर्किट हाउस में सौजन्य भेंट की।

इस अवसर पर निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास भी उपस्थित रहे।

भेंट के दौरान क्षेत्रीय विकास को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। श्री दुहन ने माननीय मंत्री महोदय को एसईसीएल द्वारा कोयलांचल क्षेत्रों में संचालित की जा रही विभिन्न सीएसआर योजनाओं की भी जानकारी दी।

Share This Article