Vedant Samachar

Breaking News : कोरबा में सरकारी शराब दुकान के सेल्समैन ने की मिलावट…

Vedant Samachar
2 Min Read
सरकारी शराब दुकान में पानी मिलाए जाने का मामला

कोरबा,28जून 2025(वेदांत समाचार) : कोरबा जिले में एक सरकारी शराब दुकान में पानी मिलाए जाने का मामला सामने आया है। आबकारी विभाग की सर्वमंगला कंपोजिट शराब दुकान का एक वीडियो सामने आया है जिसमें दुकान का सेल्समैन महेंद्र सिंह देशी शराब में पानी मिलाने की बात स्वीकार करता दिख रहा है.एक ग्राहक ने जब देशी शराब खरीदी तो उसने बोतल का सील टूटा हुआ पाया। ग्राहक ने इसका विरोध किया और मोबाइल से वीडियो बनाते हुए सेल्समैन से पूछताछ की।

वीडियो में महेंद्र सिंह ने खुद की पहचान बताते हुए शराब में पानी मिलाने की बात स्वीकार की। यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी जिले के पाली, सर्वमंगला, निहारिका और बांकी मोंगरा की शराब दुकानों में मिलावट के मामले सामने आ चुके हैं। आबकारी विभाग ने इन मामलों में कार्रवाई भी की है। जिले की शराब दुकानों में कर्मचारियों की भर्ती प्लेसमेंट एजेंसी करती है। इस व्यवस्था पर कई बार सवाल उठ चुके हैं, लेकिन एजेंसी के अधिकारी इन शिकायतों को नजरअंदाज कर रहे हैं। आबकारी विभाग की बीट प्रभारी विजिता रानू भगत ने कहा है कि वे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करेंगी। यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Share This Article