रायपुर,,25 जून (वेदांत समाचार)। Transfer Policy 2025 छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य के कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए स्थानांतरण आदेशों को जिला-विभागीय वेबसाइट पर अपलोड करने की अवधि 30 जून तक बढ़ा दी है।
Chhattisgarh Government: इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि स्थानांतरण नीति वर्ष 2025 के तहत स्थानांतरण पर प्रतिबंध को 25 जून तक शिथिल किया गया था, जिसे अब 30 जून तक बढ़ा दिया गया है।
इस अवधि में जिला स्तर पर जारी स्थानांतरण आदेशों और क्रियान्वयन की स्थिति को संबंधित जिला/विभाग की वेबसाइट पर अपलोड किया जा सकता है। इसके अलावा, स्थानांतरण नीति की शेष शर्तें यथावत रहेंगी।

