Vedant Samachar

Korba news : कांग्रेस नेता पर डंडे से हमला, सिर फूटा…जानिये पूरा मामला…

Vedant samachar
2 Min Read
कांग्रेस नेता पर डंडे से हमला, सिर फूटा

कोरबा, 25 जून (वेदांत समाचार) I जिले में खेत विवाद को लेकर कांग्रेस नेता पर हमला हुआ है। सिरमिना गांव में 24 जून की सुबह अमृतलाल ताम्रकार (66 साल) अपने खेत की जुताई करने गए थे। तभी नवापारा के रहने वाले परदेशी राऊत ने अमृतलाल को रोक लिया। उन्होंने खेत को जमालू राऊत को अधिया में देने का विरोध किया। इसके बाद परदेशी ने अमृतलाल को गालियां दीं और डंडे से उनके सिर और बाएं हाथ पर वार कर दिया। मामला पसान थाना क्षेत्र का है।

मौके पर मौजूद दीनदयाल रावत और अमृतलाल के पुत्र मुकेश ताम्रकार ने बीच-बचाव किया। हमले में अमृतलाल के सिर में गंभीर चोट आई। उनके हाथ की उंगली और कलाई में भी चोटें आईं।

जिला अस्पताल रेफर
घायल अमृतलाल ने कोरबी पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई। चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक सुरेश कुमार जोगी ने उन्हें पोड़ी उपरोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। वहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

दोनों गुटों में तनाव की स्थिति
पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की। परदेशी राऊत ने भी पुलिस चौकी में मारपीट की शिकायत दी। पुलिस ने परदेशी राऊत के खिलाफ धारा 296, 351(3), 115(2) बी एन एस के तहत मामला दर्ज किया है। घटना के बाद दोनों गुटों में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

Share This Article