Vedant Samachar

Breaking news : फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के नदी मोड़ पर दिनदहाड़े बीच सड़क में राहगीर पर चाकू से हमला करने की कोशिश…

Vedant Samachar
1 Min Read
गरियाबंद में दिनदहाड़े राहगीर पर चाकू से हमला आरोपी हिरासत में

गरियाबंद,24जून(वेदांत समाचार)। फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के नदी मोड़ पर दिनदहाड़े बीच सड़क में एक राहगीर पर चाकू से हमला करने की कोशिश और लात-घूंसे से बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। इस सनसनीखेज वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपी युवक ने राहगीर को पहले सरेआम पीटा और फिर उस पर चाकू से वार करने की कोशिश की।

घटना से आसपास के लोग दहशत में हैं सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और देर रात आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है। इस घटना ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्षेत्रवासियों ने दिनदहाड़े इस तरह की घटना पर चिंता जताते हुए पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

Share This Article