Vedant Samachar

Raipur Breaking News : टीने की सूटकेस में मिली युवक की लाश, ऊपर से डाला गया था सीमेंट, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Vedant samachar
2 Min Read
टीने की सूटकेस में मिली युवक की लाश

रायपुर, 24 जून (वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर एक सनसनी वारदात सामने आई है। यहां एक बड़ी टीने की पेटी के अंदर सूटकेस में एक युवक की लाश मिली है। इलाके में लाश मिलने से हडकंप मच गया। घटना डीडी नगर थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि किसी ने युवक को मारकर उसकी लाश को सूटकेस में डाला, फिर उसेक ऊपर सीमेंट डाल दिया और मौके से फरार हो गया। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है।

दरअसल, पूरा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। यहां के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में लाश मिली है। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय लोगों के माध्यम से वारदात की जानकारी हुई है। हालांकि लाश किसकी है उसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, सोमवार को इंद्रप्रस्थ इलाके के वंडरलैंड वाटर पार्क के पास सुनसान इलाके में एक बड़ी पेटी संदिग्ध हालात में पड़ी मिली। जिसके अंदर सूटकेस था। जब राहगीरों को शक हुआ, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सूटकेस खोल कर देखा तो अंदर का एक युवक का शव मिला। जिसे बुरी तरह मोड़कर रखा गया था। उसके पैर बंधे हुए थे। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

CCTV खंगाले जा रहे
एडिशनल एसपी दौलत पोर्ते ने बताया कि फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आसपास के इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जिससे यह पता लगाया जा सके कि सूटकेस को किसने और कब यहां रखा है। एडिशनल एसपी ने कहा कि हत्या करके युवक का शव फेंका गया होगा। वहीं, कॉलोनी में लाश मिलने की वारदात के बाद हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने मांग की है इलाके में गश्त बढ़ाई जाए और सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं।

Share This Article