Vedant Samachar

Raipur news : दहेज प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या,सास, ससुर, पति समेत 5 आरोपी गिरफ्तार…

Vedant Samachar
1 Min Read

रायपुर,23जून 2025(वेदांत समाचार)। नवापारा के चिपरीडीह गांव में प्रेमा साहू ने ससुराल वालों की दहेज प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने जांच के बाद मृतका के सास, ससुर, पति, देवर और देवरानी समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 1 माह पूर्व ग्राम चिपरीडीह की महिला प्रेमा साहू ने ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर लिया था।

ससुराल वाले कम दहेज लाने की बात को लेकर मृतिका को आए दिन प्रताड़ित करते थे। वहीं मायके से और पैसे लेकर आने की बात कहकर मृतिका से मारपीट करते थे, जिससे महिला परेशान रहती थी, आख़िरकार प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने एक माह पहले अपनी जान दे दी थी। आत्महत्या के लिए उकसाने और दहेज़ प्रताड़ना के आरोप में पुलिस ने मृतका के सास, ससुर, पति, देवर और देवरानी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Share This Article