Vedant Samachar

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट में प्रवेश के लिए सुनहरा अवसर

Vedant samachar
2 Min Read
रायपुर में होटल मैनेजमेंट में डिप्लोमा कोर्स और डिग्री कोर्स के लिए कोरबा जिले के 10 मेधावी छात्रों का चयन किया जाएगा

कोरबा,23 जून (वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ शासन, पर्यटन विभाग द्वारा संचालित स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, केटरिंग टेक्नोलाजी एण्ड अप्लाइड न्यूट्रीशन, रायपुर में होटल मैनेजमेंट में डिप्लोमा कोर्स और डिग्री कोर्स के लिए कोरबा जिले के 10 मेधावी छात्रों का चयन किया जाएगा । चयनित छात्रों को डिग्री/डिप्लोमा कोर्स की पूर्ण अवधि के लिए शिक्षण शुल्क, हॉस्टल और मेस शुल्क जिला प्रशासन द्वारा वहन किया जाएगा । इच्छुक आवेदक 25 जून 2025 तक शाम 5:00 बजे तक लाइवलीहुड कॉलेज, आईटीआई रामपुर परिसर, रोजगार कार्यालय के पीछे, कोरबा पिन 495677 में कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर आवेदन कर सकते हैं ।

शाम 5:00 बजे उक्त संबंध में हितग्राहियों की काउंसलिंग लाइवलीहुड कॉलेज के सेमिनार हॉल कक्ष क्रमांक 17 में आयोजित की जाएगी। अतः हितग्राही के साथ अभिभावक/माता-पिता स्वयं उपस्थित हो सकते हैं । चूंकि प्रवेश हेतु सीटों की संख्या सीमित है, अतः अधिक छात्र होने पर मेरिट के अनुसार छात्रों का चयन किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए अरुणेंद्र कुमार मिश्रा, प्राचार्य, लाइवलीहुड कॉलेज मोबाइल नंबर 9589583878 पर संपर्क किया जा सकता है ।

कोर्स का विवरण:

क्र. कोर्स का नाम कोर्स की अवधि न्यूनतम योग्यता
1 BSC (हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन) 03 वर्ष 12वीं में 50% अंक
2 डिप्लोमा इन फूड प्रोडक्शन 18 महीने 12वीं में 50% अंक
3 डिप्लोमा इन फूड एंड बेवरेज सर्विसेज 18 महीने 12वीं में 50% अंक
4 डिप्लोमा इन हाउसकीपिंग ऑपरेशन्स 18 महीने 12वीं में 50% अंक

Share This Article