Vedant Samachar

नौ बच्चों की मां ने अपने प्रेमी के संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट

Vedant samachar
4 Min Read

यूपी के कासगंज स्थित पटियाली कोतवाली क्षेत्र के कस्बा भरगैन में एक नौ बच्चों की मां ने अपने प्रेमी के संग मिलकर पति को मौत के घाट उतार कर पानी की कुंडी में डाल दिया और बच्चों को छोड़कर प्रेमी के संग फुर्र हो गई। अब इस मामले में नए खुलासे हुए हैं। मृतक पति रतीराम मूलरूप से जिला फर्रुखाबाद के थाना कायमगंज में गांव उलियापुर का रहने वाला था, लेकिन शादी के बाद कस्बा भरगैन के पास गांव वल्लूपुर में पत्नी रीना के साथ रहने लगा। उसकी ससुराल कस्बा भरगैन में ही है। इसलिए वह कुछ समय से भरगैन में ईंट-भट्ठा पर परिवार संग रहकर काम करता था।

बेटा बोला- मां पांच बार पहले भी भाग चुकी है
रीना का प्रेमी हनीफ भी भरगैन का रहने वाला है। रतीराम के बेटे संजय ने बताया कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रीना पहले भी पांच बार प्रेमी हनीफ के साथ घर से भाग चुकी है। उसका आरोप है कि मां और उसके आशिक ने ही पिता की हत्या की है।

पत्नी के हाथ आने पर खुलेंगे कई अहम राज
रतीराम को मौत के घाट उतारने के बाद से पत्नी रीना फरार चल रही है। वह छह बच्चों को भी छोड़ गई। जबकि तीन लड़कियों की शादी पहले ही हो चुकी है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। उसके पकड़े जाने पर हत्याकांड से जुड़े कई चौंकाने वाले राज सामने आ सकते हैं। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। साथ ही उसकी और उसके प्रेमी की पूरी कुंडली खंगाला रही है।

कई दिन पुराना लग रहा शव, पड़ गए थे कीड़े
कस्बा भरगैन में हुए हत्याकांड ने कस्बा के लोगों को मेरठ का चर्चित सौरभ हत्याकांड याद दिला दिया। जिस तरह मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल ने सौरभ को अच्छी तरह से प्लान करके मौत के घाट उतारा था। उसी तरह रीना और प्रेमी हनीफ ने भी रतीराम को बेहद शातिर तरीके से प्लान बनाकर मारा। दोनों ने हत्या के बाद रतीराम की लाश को ट्यूबवेल की हौज में फेंक दिया और बिना किसी को शक हुए फरार हो गए। लाश सड़ने पर तेज दुर्गंध उठने लगी। तब कस्बा के लोगों ने इधर उधर खोजना शुरू किया। शुरूआत में स्थानीय लोगों को लगा कि कोई जानवर मर गया होगा। उसकी बदबू आ रही है, लेकिन रविवार को जब हौज के पास जाकर देखा तो उसमें लाश उतराती मिली। पैर ऊपर दिख रहे थे। जबकि उसका सिर पानी में डूबा हुआ था। लाश मिलने के बाद कस्बा में हड़कंप मच गया। शव कई दिन पुराना लगा रहा था। उसमें कीड़े तक पड़ गए थे।

शादी के बाद से वल्लूपुर में रह रहा था रतीराम
रतीराम मूलरूप से जिला फर्रुखाबाद के थाना कायमगंज में गांव उलियापुर का रहने वाला था, लेकिन शादी के बाद कस्बा भरगैन के पास गांव वल्लूपुर में पत्नी रीना के साथ रह रहा था। उसकी ससुराल कस्बा भरगैन की ही है। रीना का प्रेमी हनीफ भी भरगैन का रहने वाला है। ऐसे में रीना और हनीफ के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चलने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि रतीराम भट्ठे पर मिट्टी से ईंट बनाने की मजदूरी करता था। जबकि रीना का प्रेमी हनीफ ईंट-भट्ठे पर ठेकेदारी का काम करता था। कस्बा में ईंट-भट्ठा के जरिये दोनों के संपर्क में आने का भी चर्चा हो रहा है।

Share This Article