Vedant Samachar

CG News : बीजापुर द्वारा निर्देशित नष्टिकरण कार्यवाही, जब्त अवैध मदिरा नष्ट किया गया…

Vedant Samachar
1 Min Read
जब्त अवैध मदिरा नष्ट किया गया

बीजापुर,23जून 2025(वेदांत समाचार) । कलेक्टर जिला बीजापुर द्वारा निर्देशित नष्टिकरण कार्यवाही के परिपालन मे थाना भैरमगढ़ के अंतर्गत ग्राम भैरमगढ़ मे खसरा नं. 49 का चयन कर विधिवत नष्टीकरण किया गया। कुल जब्तशुदा मात्रा 7142 लीटर अंग्रेजी शराब को थाना भैरमगढ़ से चयनित स्थान पर 6 ट्रेक्टर ट्राली के माध्यम से ले जाकर नष्टीकरण तथा भूमिगत किया गया। सम्पूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी कराई गई। कार्यवाही मे राजस्व आबकारी पुलिस एवं अन्य विभाग उपस्थित रहे।

Share This Article